score Card

Delhi: नाबालिग लड़की पर चाकू से किए वार, फिर पत्थर से कुचला सिर, आरोपी साहिल गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में बीच सड़क पर एक जाहिल 16 साल की एक लड़की पर चाकू से वार करता है। इसके बाद लड़की के सिर को पत्थर से कुचल देता है। वहां से लोग गुजरते रहे और इस घटना को अनदेखा करते रहे। जैसे कि यह कोई आम बात हो।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

राजधानी दिल्ली से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सरेआम एक युवती की हत्या हो जाती है और लोग तमाशा देखते रहते है। इस घटना की तस्वीर और वीडियो सामने आई है। जो हर किसी को विचलित कर सकती है। बीच सड़क पर एक युवक 16 साल की एक लड़की पर चाकू से वार करता है। इसके बाद लड़की के सिर को पत्थर से कुचल देता है। वहां से लोग गुजरते रहे और इस घटना को अनदेखा करते रहे। जैसे कि यह कोई आम बात हो।  

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की एक नाबालिग लड़की चाकुओं से गोदकर और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। यह घटना बीच सड़क पर हुई। आरोपी नाबालिग पर चाकू से वार करता है और वहां से गुजरने वाले पत्थरदिल लोग इस घटना को होते हुए देखते रहे। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 28 मई की है। दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।  

पुलिस के मुताबिक, साहिल और लड़की के बीच संबंध थे, लेकिन रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जब लड़की अपनी दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी, तभी साहिल ने उसे गली में रोक लिया। इस दौरान आरोपी साहिल ने युवती पर चाकू से कई वार किए। जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो पत्थर से युवती का सिर कुचल दिया।

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, साहिल ने लड़की को रास्ते में रोका। इसके बाद उस पर चाकू से लगातार कई वार किए और सिर को पत्थर से कुचला है। दिल्ली पुलिस ने बताया इस मामले में आरोपी युवक साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 16 साल की लड़की पर चाकू और पत्थर से वार किया।

शाहाबाद मर्डर केस पर पीड़िता के पिता ने कहा कि "मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके।" वहीं, पीड़िता की मां ने कहा कि "मेरे घर पर एक लड़की बताने आई थी। मुझे उसकी बात झूठ लगी थी। मैंने बाहर निकल कर देखा तो वहां लोगों की भीड़ थी। तब तक वहां पुलिस आ गई और मुझे वापस ले गई। बाद में मैंने अपने पति को बताया। मैंने अभी तक बेटी को नहीं देखा है।" 

 

calender
29 May 2023, 04:04 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag