Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव को लेकर ओवैसी का विपक्ष पर तंज, कहा- 'दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू'

Delhi Assembly Election 2025: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि केजरीवाल छह महीने जेल में बिताकर वापस आए हैं. केजरीवाल को बताना चाहिए कि वह छह महीने जेल क्यों गए. सभी जानते हैं कि शराब घोटाले के कारण वह छह महीने जेल में रहे.

Ritu Sharma
Edited By: Ritu Sharma

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी चुनावी रण में उतरकर विरोधियों पर तीखे प्रहार शुरू कर दिए हैं. गुरुवार को ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए उन पर निशाना साधा.

'मोदी-केजरीवाल भाई जैसे हैं'

आपको बता दें कि ओखला निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पार्टी के उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान के समर्थन में प्रचार करते हुए ओवैसी ने कहा, ''मोदी और केजरीवाल भाई जैसे हैं, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. दोनों की सोच आरएसएस से जुड़ी हुई है - एक शाखा से और दूसरा इसकी संस्थाओं से निकला है.'' वहीं ओवैसी ने शाहीन बाग में पैदल मार्च भी किया और जनता से अपील की कि वे पांच फरवरी को होने वाले मतदान में एआईएमआईएम के चुनाव चिह्न 'पतंग' का बटन दबाएं.

'विकास का कोई काम नहीं हुआ'

बताते चले कि ओवैसी ने आम आदमी पार्टी और इसके विधायकों पर तीखे हमले करते हुए कहा, ''ओखला में केजरीवाल के विधायक ने पिछले 10 सालों में कोई विकास कार्य नहीं किया है. यहां की जनता अब बदलाव चाहती है. शिफा-उर-रहमान और ताहिर हुसैन पर सरकार ने नाजायज तरीके से जुल्म किया है. दोनों को बेवजह जेल में डाला गया. अब जनता वोट के जरिए इसका जवाब देगी.''

'केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए'

वहीं आपको बता दें कि ओवैसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ''केजरीवाल छह महीने जेल में बिताकर आए हैं. वह बताएं कि वह जेल क्यों गए थे. सभी को पता है कि शराब घोटाले की वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा. मुख्यमंत्री होकर जेल जाना शर्मनाक है.''

ताहिर हुसैन को टिकट मिलने पर प्रतिक्रिया

इसके अलावा आपको बता दें कि ओखला और मुस्तफाबाद में एआईएमआईएम ने अपने मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं. दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद से टिकट दिए जाने पर ओवैसी ने कहा कि जनता उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देकर समर्थन देगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag