नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर, दिया एकजुटता का संदेश

आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके (अरविंद केजरीवाल के) सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुलाकात की।

calender

अगले साल आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी विपक्षी एकजुटता की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके (अरविंद केजरीवाल के) सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुलाकात की।

यह मुलाकात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हो रही है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की इस मुलाकात से विपक्षी एकजुटता की मजबूती का संकेत मिलेगा। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह भी मीटिंग में मौजूद हैं। बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिप्रेक्ष्य पर चर्चा होगी।

केंद्र द्वारा दिल्ली में NCCSA बनाने के लिए लाए गए अध्यादेश पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए बोले कि ' परसो 3 बजे मेरी ममता जी (बंगाल की मुख्यमंत्री) के साथ बैठक है। उसके बाद मैं देश में सभी पार्टी अध्यक्ष से मिलने के लिए जाऊंगा। आज मैंने नीतीश जी से भी अनुरोध किया कि वो भी सभी पार्टियों से बात करें। मैं भी हर राज्य में जाकर, राज्यसभा में जब ये बिल आए, तब इसे हराने के लिए मैं सभी से समर्थन के लिए बात करूंगा।

आगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ' सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही रहा लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जो करने की कोशिश हो रही है वह विचित्र है। सभी को एकजुट होना होगा। हम इनके(केजरीवाल) साथ हैं, ज़्यादा से ज़्यादा विपक्षी पार्टी एक साथ मिल कर अभियान चलाना होगा। हम पूरे तौर पर केजरीवाल जी के साथ हैं'।

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि 'जो परेशानी अरविंद केजरीवाल झेल रहे हैं हम उसके ख़िलाफ केजरीवाल जी को समर्थन देने आए हैं। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार होती तो उप राज्यपाल में हिम्मत होती इस प्रकार का काम करने की? दिल्ली में भाजपा कभी वापसी नहीं करेगी।"
 

First Updated : Tuesday, 23 May 2023