वर्चुअल सुनवाई के दौरान हैक हुआ दिल्ली हाई कोर्ट का सिस्टम फिर चला अश्लील वीडियो

दिल्ली हाई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हो रही सुनवाई के दौरान बार-बार अश्लील और अनुचित सामग्री चलाई गई. शुरुआती जांच शुरू हो चुकी है और इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Shraddha Mishra

बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष चल रही वर्चुअल कार्यवाही के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बता दें, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हो रही सुनवाई के दौरान बार-बार अश्लील और अनुचित सामग्री चलाई गई. इस रुकावट के बाद, दिल्ली हाई कोर्ट के प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट से संपर्क कर इस घटना को लेकर जांच करने की मांग की है. 

मामले को लेकर जांच जारी 

जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच शुरू हो चुकी है और इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या कोर्ट में चल रही वर्चुअल हियरिंग सिस्टम में कोई सिक्युरिटी ब्रीच से हुई थी या इसकी वजह कुछ और वजह है. वहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारियों कहना है इस पूरे मामले से जुड़ी जानकारी उन्हें और और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और भी ज़्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
     
अकाउंट हैक होने का आया नोटिफिकेशन

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान स्थिति तब और गंभीर हो गई जब सुनवाई के दौरान स्क्रीन पर “आपका खाता हैक हो गया है” जैसा संदेश दिखाई दिया. इसके साथ ही एक ऑटोमेटेड ऑडियो भी सुनाई दिया, जिसमें सिस्टम के हैक होने का दावा किया जा रहा था. इस घटना ने वर्चुअल कोर्ट में मौजूद लोगों के बीच तुरंत चिंता पैदा कर दी. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये संदेश और वीडियो किसने और किस उद्देश्य से चलाए.

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला वर्चुअल सुनवाई के दौरान संदिग्ध अनधिकृत हस्तक्षेप से जुड़ा हो सकता है. अब साइबर यूनिट इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जांच के तहत सिस्टम लॉग, एक्सेस रिकॉर्ड और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म की सुरक्षा खामियों को खंगाला जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि जांच के नतीजों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो