Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली NCR में 2 दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi NCR Rain Alert: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताता कि शनिवार को दिल्ली NCR पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बहुल हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने आसार हैं। वहीं विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक दिल्ली में झमाझम बरसात हो सकती है.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत में इन दिनों उमस भरी पड़ रही है। लोगों का ऐसा हाल हो रहा है कि कुलर में भी पसीना आ रहा है। लोगों को अब बेसब्री से मानसून का इंतजार है। इस दौरान भारत मौसम विज्ञान का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो ड्रिग्री अधिक है। साथ ही विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने की भी उम्मीद जताई हैं।

IMD ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि शनिवार को दिन के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 38 ड्रिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8: 30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई। 


गुजरात में भारी बारिश के कारण नडियाद रेलवे स्टेशन के पास जलभराव की समस्या हो गई जिसके चलते कॉलेज के छात्रों की बस पानी में फंस गई। स्थानीय लोगों ने छात्रों को बस से बाहर निकाला।

वहीं अगर हम बात महाराष्ट्र की मुंबई की करें तो (IMD) भारत मौसम विज्ञान ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया, अगले 4-5 दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag