गुरमीत सिंह खुड़ियां और बलकार सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ, राघव चड्ढा ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल विस्तार किया। पंजाब विधानसभा के सदस्य और आम आदमी पार्टी के दो प्रमुख नेताओं को भगवंत मान की कैबिनेट का हिस्सा बनाया गया।

Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • गुरमीत सिंह खुड़ियां और बलकार सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ, राघव चड्ढा ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल विस्तार किया। पंजाब विधानसभा के सदस्य और आम आदमी पार्टी के दो प्रमुख नेताओं को भगवंत मान की कैबिनेट का हिस्सा बनाया गया। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को पंजाब राजभवन में आयोजित एक प्रभावशाली समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिस पर राज्यपाल ने भी हस्ताक्षर किए।
 

कौन है गुरमीत और बलकार?
 
गुरमीत सिंह वही नेता हैं जिन्होंने मालवा क्षेत्र की लांबी साट से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के प्रमुख नेता प्रकाश सिंह बादल को हराया था। वहीं पूर्व डीसीपी बलकार सिंह क्षेत्र के करतारपुर सीट से वर्तमान विधायक हैं। 

इंद्रबीर सिंह निज्जर ने दिया इस्तीफा

वही मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन पहले मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को अपना इस्तीफा भगवंत मान को सौंप दिया था जिसे मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया। इंद्रबीर सिंह निज्जर के इस्तीफे के बाद राज्यपाल से नए मंत्रियों के लिए शपथ का समय मांगा गया और फिर आज नए मंत्रियों को शपथ दिला कर मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया गया। कुछ दिन पहले निज्जर ने सरकार की एक विजिलेंस जांच का विरोध किया था। 
 
आप नेता राघव चड्ढा ने दी बधाई-

इस दौरान राघव चड्ढा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, आप की पंजाब सरकार में मंत्री बनने पर सरदार गुरमीत सिंह खुडिया विधायक लांबी और बलकार सिंह विधायक करतारपुर को बधाई। मैं लोगों की सेवा में उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag