दिल्ली-एनसीआर अगले दो दिनों तक तेज बारिश और ओलावृष्टि संभावना, IMD का अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

दिल्ली: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और दोपहर होते-होते दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई. हालांकि गरज के साथ हुई इस बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है. बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया.

आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट 

बता दें, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही इस बदलाव का अनुमान जताया था. विभाग ने सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी थी कि अगले कुछ समय में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. इसके साथ ही बिजली गिरने की आशंका को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी.

प्रदूषण हुआ कम 

पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर केवल तापमान पर ही नहीं, बल्कि प्रदूषण स्तर पर भी देखा गया है. इस बीच खास बात ये रही कि बारिश के चलते हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्व कम हुए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार आया है. इससे लोगों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला है.

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. 5 मई यानी आज भी आसमान में बादल छाए  रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में और ठंडक बनी रहेगी. मौसम विभाग द्वारा इस तरह के मौसम में लोगों को सावधानी बरतने, खासकर खुले इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं से बचने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट देखने और जरूरी एहतियात बरतने का भी निर्देश दिया गया है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो