Shraddha Murder Case: साकेत कोर्ट में पेश किया गया फ्रिज, जिसमें रखे थे श्रद्धा के टुकड़े

Shraddha Aftab Case: शनिवार को दिल्ली साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्याकांड का ट्रायल हुआ. इस बीच श्रद्धा के पिता के बयान दर्ज किए गए गए और वो फ्रिज भी पेश किया गया जिसमें श्रद्धा के 30 से ज्यादा टुकड़े रखे गए थे.

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

Shraddha Aftab Case: दिल्ली के साकेत कोर्ट में शनिवार को वह फ्रिज पेश किया गया जिसका इस्तेमाल श्रद्धा वालकर शव को अंजाम देने के लिए किया गया था. दरअसल, पिछले साल श्रद्धा वालकर की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब ने हत्या कर दी थी. हत्या के बाद श्रद्धा के कई टुकड़े किए और उन्हें पॉलिथीन में फ्रिज में रखे थे. 

शनिवार को साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्याकांड का ट्रायल हुआ. इस बीच श्रद्धा के पिता के बयान दर्ज किए गए गए और वो फ्रिज भी पेश किया गया जिसमें श्रद्धा के 30 से ज्यादा टुकड़े रखे गए थे. इसके साथ ही श्रद्धा के पिता, भाई दोनों से आफताब के वकील क्रास एग्जामिनेशन भी करेंगे. ये घटना पिछले साल नवंबर में सामने आई थी.

कोर्ट में फ्रिज पेश 

साकेत कोर्ट में सुनवाई के दौरान उस फ्रिज को भी पेश किया गया जिसमें श्रद्धा के टुकड़े रखे थे. आफताब ने काली पॉलिथीन में भरकर आफताब के टुकड़े रखे थे और उन्हें हर रोज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंके थे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag