Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को हल्के बुखार के कारण यहां सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. डॉक्टर ने बताया है कि सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, उन्हें हल्का बुखार है, लेकिन वह ठीक हैं. डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है.