दिल्ली-NCR में अचानक मौसम ने ली करवट! कई इलाके में हो रही झमाझम बारिश

दिल्ली-NCR में शनिवार को अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया. सुबह जहां तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, वहीं दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई. नॉर्थ दिल्ली के कई इलाको में झमाझम बारिश हो रही है.

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है, जिससे इलाके के लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम बेहद सुहावना हो गया है. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत NCR के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

आज सुबह से ही बादल छाए रहे और कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई.बारिश के कारण जहां एक ओर लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी सामने आई है.

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और मौसम काफी सुहावना हो गया है. ठंडी हवा और रिमझिम फुहारों ने दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत दी है. सुबह 38 डिग्री तक पहुंचा पारा दोपहर बाद गिरकर 32 डिग्री के आसपास पहुंच गया.

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया था. अब विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से तेज बारिश हो सकती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag