Teachers Day पर द्रौपदी मुर्मू ने 75 शिक्षकों को किया सम्मानित, बोली- आर्यभट्ट से लेकर चंद्रयान-3 तक...

Teachers Day 2023: शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 प्रदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा...

calender

Teachers Day 2023: शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 प्रदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, "जब शिक्षक सराहना करते हैं या प्रोत्साहित करते हैं या दंडित करते हैं, तो छात्रों को सब कुछ याद रहता है. अगर उन्हें सुधारने के लिए दंडित किया जाता है, तो छात्रों को समय के साथ इसका एहसास होता है. इसलिए, मेरा मानना ​​​​है कि उन्हें शिक्षा देने से ज्यादा महत्वपूर्ण है उन्हें प्यार देना... हमारी शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति और गौरव से जुड़ने को प्राथमिकता देती है.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, "हमारे शिक्षकों और छात्रों को चरक और सुश्रुत से लेकर आर्यभट्ट से लेकर चंद्रयान-3 तक का विस्तृत ज्ञान प्राप्त करना चाहिए, उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और व्यापक मन से देश के गौरवशाली भविष्य के लिए काम करना चाहिए। मेरा दृढ़ विश्वास है" कि हमारे शिक्षक और छात्र मिलकर कर्तव्य काल में भारत को एक विकसित देश बनने की दिशा में तेजी से आगे ले जायेंगे."

First Updated : Tuesday, 05 September 2023