Video: भूपेश बघेल के घर तलाशी के बाद ED की टीम पर हमला, बाहर निकलते ही पत्थरों की बरसात
छत्तीसगढ़ के भिलाई में उस समय स्थिति खराब हो गई जब ED की टीम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर से छापेमारी करके बाहर निकले. इस दौरान ईडी अधिकारियों के ऊपर जमकर पत्थर बरसाए गए. अधिकारियों ने आरोप लगाया कि हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ता थे, जो भूपेश बघेल के परिसरों पर छापेमारी से नाराज थे.

Bhupesh Baghel: भूपेश बघेल के घर तलाशी के बाद जांच एजेंसी की टीम पर हमला हुआ है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ईडी अधिकारियों पर हमला करने का आरोप लगा है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ कथित शराब घोटाला मामले में धन शोधन की जांच के सिलसिले में उनके परिसरों की तलाशी लेने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर लोगों के एक समूह ने हमला किया है.
अधिकारियों ने आरोप लगाया कि हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ता थे, जो भूपेश बघेल के परिसरों में तलाशी से नाराज थे. सूत्रों ने बताया कि ईडी के उपनिदेशक स्तर के एक अधिकारी की कार पर भी हमला किया गया. हमले के वीडियो में लोगों का एक बड़ा समूह ईडी अधिकारियों को घेरकर उन पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है.
#WATCH | Durg, Chhattisgarh: A team of Enforcement Directorate (ED) officials was allegedly attacked while they were coming out of the residence of former Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel after a day-long search. Their car was surrounded and briefly stopped from leaving… pic.twitter.com/39de2hWtT9
— ANI (@ANI) March 10, 2025
चैतन्य बघेल के खाते में पैसा ट्रांसफर होने का शक
सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत भिलाई में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल और कुछ अन्य लोगों के परिसरों की तलाशी ली गई. चैतन्य बघेल अपने पिता के साथ भिलाई में रहते हैं, इसलिए परिसर को कवर किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि चैतन्य बघेल पर शराब घोटाले की आय का "प्राप्तकर्ता" होने का संदेह है. उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 14-15 परिसरों की तलाशी ली गई.
#WATCH | Durg, Chhattisgarh: A team of Enforcement Directorate (ED) officials was allegedly attacked while they were coming out of the residence of former Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel after a day-long search. Their car was surrounded and briefly stopped from leaving… pic.twitter.com/SdxxJaTrfJ
— ANI (@ANI) March 10, 2025


