Election Results 2023: तीन राज्यों में BJP की बढ़त के बीच गदगद हुए पाकिस्तानी गेंदबाज दानिश कनेरिया, बोले- अब पनौती कौन?

Assembly Election Results 2023: राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में वोटों की गिनती चल रही है. नवंबर के महीने में ही इन चारों राज्यों में

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Assembly Election Results 2023: राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में वोटों की गिनती चल रही है. नवंबर के महीने में ही इन चारों राज्यों में विधानसभा चनाव संपन्न हुआ है. इस बीच तीन राज्यों में भाजपा की बहुमत बनती हुई दिखाई दे रही है. भाजपा की इस जीत से पाकिस्तान के पूर्व गेदबाज दानिश कनेरिया खुशी व्यक्त की है. 

पाकिस्तानी गेदंबाज दानिश कनेरिया ने कांग्रेस और पार्टी के नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा है. कनेरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पूछा है, 'पनौती कौन है.'

अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने हंसते हुए इमोजी भी शेयर की है. उनके इस ट्वीट को 14 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि एक हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है. पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर के इस ट्वीट को 3 लाख के करीब लोगों ने देखा भी है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag