शनिवार सुबह पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट संख्या 6ई-2163 में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई. असम के बलशोर निवासी सतीश चंद्र बर्मन (63) अपनी पत्नी और चचेरे दामाद के साथ सफर कर रहे थे. उड़ान के दौरान सतीश चंद्र की तबीयत बिगड़ी और क्रू मेंबर ने पायलट को सूचित किया.
विमान उस समय लखनऊ की वायुसीमा में था. पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अनुमति ली और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कराई. एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य टीम पहले से मौजूद थी, जो त्वरित इलाज के लिए तैयार थी.
जैसे ही विमान लैंड किया, मेडिकल टीम ने सतीश चंद्र की जांच की, जिसमें यह पुष्टि हुई कि उनकी मौत हो चुकी थी. यह घटना यात्री के परिवार के लिए गहरा आघात साबित हुई.
सूचना मिलने के बाद सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस घटना ने एयरपोर्ट प्रशासन को सतर्क किया और फ्लाइट संचालन में एक बार फिर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य उपायों की आवश्यकता पर सवाल उठाए. First Updated : Saturday, 29 March 2025