'लश्कर अब महिलाओं को बना रहा हथियार’, पूर्व RAW एजेंट लकी बिष्ट के दावे से मचा हड़कंप

भारत के पूर्व RAW एजेंट लकी बिष्ट ने पाकिस्तान और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संबंध में एक महत्वपूर्ण दावा किया है. लकी बिष्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट और एक वीडियो साझा किया.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

नई दिल्ली: भारत के पूर्व RAW एजेंट लकी बिष्ट ने पाकिस्तान और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संबंध में एक महत्वपूर्ण दावा किया है. लकी बिष्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट और एक वीडियो साझा किया. उन्होंने आरोप लगाया है कि लाहौर स्थित लश्कर के कमांडर अब पश्चिमी मीडिया में नैरेटिव बदलने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल 'राजनीतिक ढाल' के तौर पर कर रहे हैं. उन्होंने इसे महज़ एक संयोग नहीं बल्कि अपनी आतंकवादी रणनीति में एक 'रणनीतिक बदलाव' बताया. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक तीखी बहस छिड़ गई है.

आसिम मुनीर के समर्थन के बिना असंभव’

भारत के पूर्व RAW एजेंट और NSG कमांडो लकी बिष्ट ने पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा के संबंध में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. उनके अनुसार, पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी सरगना लगातार हमलों का सामना कर रहे हैं और बलूचिस्तान पर पाकिस्तान का नियंत्रण लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुका है.

अपनी पोस्ट में लकी बिष्ट ने रावलपिंडी स्थित पाकिस्तान सेना मुख्यालय (GHQ) और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने जोर देकर कहा कि संस्थागत समर्थन के बिना जमीन पर ऐसी रणनीति को लागू करना असंभव होगा. बिष्ट के अनुसार यह पूरा मॉडल एक 'स्टेट-प्रॉक्सी नेटवर्क' के ज़रिए चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की छवि को बचाना और आतंकवादी संगठनों के लिए सहानुभूति हासिल करना है.

वीडियो शेयर कर कही बड़ी बात

पूर्व RAW एजेंट ने अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में महिलाओं के जरिए नैरेटिव तैयार करने और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को प्रभावित करने की कोशिशों के संकेत दिखाई दे रहे हैं. हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन लकी बिष्ट के दावों ने सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर नई चर्चा शुरू कर दी है. लकी बिष्ट का पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स इसे पाकिस्तान की नई रणनीति बता रहे हैं जबकि कई लोग इस दावे पर सवाल भी उठा रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो