ओडिशा में पिता की दरिंदगी: बेटी को बार-बार बलात्कार कर बनाया मां, डरावनी कहानी आई सामने

धेनकानाल में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. एक दिव्यांग युवती ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ घंटों बाद सामने आया चौंकाने वाला सच.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

ओडिशा के धेनकनाल जिले में एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक दिव्यांग युवती ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया तो डॉक्टर इसे नॉर्मल डिलीवरी मान रहे थे, लेकिन कुछ घंटों बाद सामने आया ऐसा खौफनाक सच जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. नवजात बच्ची किसी और की नहीं, बल्कि युवती के अपने पिता की संतान निकली. इस मामले में युवती के 59 वर्षीय पिता पर अपनी ही दिव्यांग बेटी के साथ दरिंदगी का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

कौन निकला मुख्य आरोपी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना धेनकनाल जिले के रासोल पुलिस थाना क्षेत्र की है. परिवार को जब युवती में शारीरिक बदलाव नजर आए तो उन्हें शक हुआ. अस्पताल ले जाने पर पता चला कि वह प्रेग्नेंट है. आगे की जांच में यह खुलासा हुआ कि युवती के पिता रहाश सेठी लंबे समय से अपनी दिव्यांग बेटी की कमजोरी का फायदा उठाते रहे थे.

मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता की मां ने पति रहाश सेठी के खिलाफ पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

59 वर्षीय आरोपी रहाश सेठी गिरफ्तार

पुलिस ने 59 साल के आरोपी रहाश सेठी को धेनकनाल जिले से गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी बेटी की शारीरिक कमजोरी का लगातार फायदा उठा रहा था. परिवार ने युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया.

गंजाम जिले में एक पीड़िता की मौत

ओडिशा में ही एक और दुखद घटना गंजाम जिले से सामने आई है. दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के महज एक दिन बाद 20 वर्षीय युवती ने आत्मदाह कर लिया था. एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पांच दिनों तक जीवन-मरण की जंग लड़ने के बाद बुधवार रात को उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, युवती ने 21 वर्षीय युवक के खिलाफ ज्यादती की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. इसके ठीक एक दिन बाद 28 मार्च को उसने अपने घर के पीछे आत्मदाह कर लिया. युवती को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, फिर ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो