भारत के इस प्रसिद्व मंदिर में लगी आग, कुछ समय पहले भी घटी थी बड़ी घटना

तिरुपति के प्रसिद्ध तिरुमला देवस्थानम मंदिर में सोमवार को लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लग गई. मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई थी. राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

तिरुपति के प्रसिद्ध तिरुमला देवस्थानम मंदिर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ. यहां लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लग गई. इस दौरान वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. घटना के समय काफी भीड़ थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है. आग की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं.

8 जनवरी को मची थी भगदड़

बता दें कि बीती 8 जनवरी को भी मंदिर में भगदड़ मच गई थी. इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हो गये थे. यह घटना बैरागी पट्टेदा के पास हुई थी. इस घटना के बाद से मंदिर में सख्ती बरती जा रही है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो