दोस्ती-प्यार-हत्या : मां के प्रेमी को बेटों ने दी ऐसी सजा, पढ़कर रौंगटे हो जाएंगे खड़े, अंतड़ियां तक निकाल दीं बाहर

हर सुबह जब बच्चे स्कूल चले जाते तो मां का प्रेमी पीछे से घर में आ जाता। ऐसा एक-दो साल से नहीं बल्कि 15 साल से चल रहा था। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते गए, उन्हें भी उनके घर आने वाले इस चाचा के इरादों के बारे में पता चला।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

Friendship-Love-Murder : पति की मौत के बाद एक महिला एक अज्ञात व्यक्ति के संपर्क में आ गई। वे अच्छे दोस्त बन गए और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हर सुबह जब बच्चे स्कूल चले जाते तो मां का प्रेमी पीछे से घर में आ जाता। ऐसा एक-दो साल से नहीं बल्कि 15 साल से चल रहा था। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते गए, उन्हें भी उनके घर आने वाले इस चाचा के इरादों के बारे में पता चला। इलाके में रहने वाले लोग भी उसे ताने मारने लगे। गुजरात के गांधीनगर में हुई इस घटना में दोनों बेटों ने फिर ऐसा कदम उठाया कि हर कोई हैरान और चिंतित है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपनी मां के प्रेमी की हत्या का आरोप है।

इसलिए उठाया ऐसा भयानक कदम

गांधीनगर के मोखासन गांव में दो भाइयों ने कथित तौर पर अपनी मां के प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। कलोल तालुका पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार 27 वर्षीय संजय ठाकोर और 23 वर्षीय जयेश ठाकोर ने अपराध किया है। मृतक स्कूल के दिनों से ही उनके घर आता-जाता था। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मिस्त्री रतनजी ठाकोर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भाइयों का मानना था कि इस रिश्ते से उनके दिवंगत पिता का अपमान हुआ है तथा उनके परिवार को शर्मसार होना पड़ा है।

महिला का हत्यारा गिरफ्तार 

उधर, चंडीगढ़ पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब नयागांव निवासी गैंगस्टर गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर एक महिला की हत्या का आरोप है और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि गगनदीप मोहाली के बलौंगी में घूम रहा है। जिसके बाद जब पुलिस एक घर में घुसी तो बदमाश ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि, मोहाली पुलिस ने बड़ी सूझबूझ और चतुराई से इस अपराधी को पकड़ लिया। उसके पास से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो