हरियाणा बोर्ड 12वीं में 81.65% छात्र हुए पास, यहां चेक करें रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 12वीं क्लास रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में HBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए।

calender

HBSE 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं क्लास रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में HBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए। इस साल, कुल 263,409 छात्रों ने हरियाणा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। जिसमे से 81.65% छात्र पास हुए हैं। 

छात्र अपने हरियाणा बोर्ड HBSE 12वीं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं। भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैंसी ने 500 में से 498 अंक लाकर परीक्षा में टॉप किया है। वहीं करनाल की जसमीत कौर ने 497 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

पिछले साल ऐसे रहे थे नतीजे

हरियाणा बोर्ड के पिछले वर्ष के नतीजों की बात करें तो लास्ट ईयर यानी साल 2022 में कुल पास प्रतिशत 87.08 परसेंट था। इसमें भी प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 88.21 और गवर्नमेंट स्कूलों क पास प्रतिशत 63.5 रहा था।

First Updated : Monday, 15 May 2023