चंडीगढ़: हरियाण के लोगों को जहां खेलों में काफी बेहतर माना है. वहीं राज्य में कुछ लोग ऐसे भी है, जो हवाबाजी करने से बाज नहीं आते. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक को खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में युवक काले रंग की थार गाड़ी को तेज रफ्तार में चलाते हुए सड़क पर लापरवाही से ड्राइविंग करता दिखाई दे रहा है. वहीं इस दौरान उसने न सिर्फ ट्रैफिक रूल्स तोड़े है बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों की जान को भी खतरे में डाला है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर-60 स्थित लैमन ट्री होटल के सामने की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक हाईवे पर थार को तेज गति से दौड़ा रहा है और बार-बार लेन बदलते हुए जिगजैग तरीके से गाड़ी चला रहा है. वहीं पीछे चल रही एक दूसरी गाड़ी से उसकी वीडियो रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है.
वीडियो में आगे देखा सकता है कि युवक ड्राइविंग साइड की खिड़की खोलकर हाथ बाहर निकालते हुए आपत्तिजनक इशारे भी करता नजर आ रहा है. इतना ही नहीं कुछ जगहों पर वह गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करता दिखाई देता है. हैरानी की बात ये है कि इस दौरान उसने सीट बेल्ट भी नहीं पहनी थी. वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में तेज आवाज में गाना भी बजता सुनाई देता है.
इस बीच सबसे चिंता की बात यह रही कि स्टंटबाजी के दौरान सड़क पर अन्य गाड़ियां और लोग भी मौजूद थे. वहीं युवक की यह हरकत किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर जमकर नाराजगी जताते हुए. इस हरकत की युवक की एक बड़ी लापरवाही बताया है.
बता दें, इस मामले पर संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया और थार चालक पर 26,500 रुपये का चालान लगाया है. इसके साथ ही जांच में यह भी सामने आया कि वाहन पर कई ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर चालान भी दर्ज थे. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. First Updated : Tuesday, 02 June 2026