कर्नाटक में समर्थन करती हूं.. लेकिन उसे भी कुर्बानी देनी होगी, ममता बनर्जी का कांग्रेस को संदेश

सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। सोमवार को ममता बनर्जी ने कहा कि जहां कांग्रेस मजबूत है वहां हम उनका समर्थन करते हैं। अगर कुछ हासिल करना है तो कुछ क्षेत्रों में कुर्बानी देनी होगी।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • ममता बनर्जी ने कहा कि हम कांग्रेस का 200 सीटों पर समर्थन करते है, उन्हें भी अन्य राजनीतिक दल का समर्थन करना होगा।

2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस को बड़ा संदेश दिया है। सोमवार को ममता बनर्ती ने कहा कि जहां भी कांग्रेस मजबूत है, हम वहां उसे समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि अगर मैं कर्नाटक में आपका समर्थन करती हूं, लेकिन आप बंगाल में मेरे खिलाफ लड़ते हैं, तो ऐसी नीति नहीं होनी चाहिए।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि "जहां भी कोई क्षेत्रीय राजनीतिक दल मजबूत है वहां भाजपा नहीं लड़ सकती। जो दल किसी क्षेत्र विशेष में मजबूत हैं, उन्हें मिलकर लड़ना चाहिए। मैं कर्नाटक में कांग्रेस का समर्थन कर रही हूं, लेकिन उसे बंगाल में मेरे खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए।"

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि "जहां भी कांग्रेस अपनी-अपनी 200 सीटों पर मजबूत है, हमने जो गणना की है, उन्हें लड़ने दें, हम उनका समर्थन करेंगे। लेकिन उन्हें अन्य राजनीतिक दलों का भी समर्थन करना होगा। अगर मैं कर्नाटक में आपका समर्थन करती हूं, लेकिन आप बंगाल में मेरे खिलाफ लड़ते हैं, तो यह नीति नहीं होनी चाहिए। कुछ अच्छा हासिल करना है तो कुछ क्षेत्रों में कुर्बानी देनी होगी।"

बंगाल में बढ़ रही कांग्रेस की पकड़-चौधरी 

ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद अधीर रजंन चौधरी ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कभी कहा है कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को वोट दो? आज कांग्रेस की जीत के बाद ममता बनर्जी को लगने लगा कि बिना कांग्रेस बंगाल में उनका आगे बढ़ना मुश्किल है, क्योंकि बंगाल में कांग्रेस पार्टी की पकड़ बढ़ती जा रही है। 

पायलट की जनसंघर्ष यात्रा पर कही ये बात

राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जिसकी जो मर्जी है वे करे, पिछले दिनों भी उन्होंने (सचिन पायलट ने) बहुत कुछ किया है। मैं दावे से कह सकता हूं कि भारत में अगर काबिल मुख्यमंत्रियों की कोई सूची बनाई जाए तो उसमें पहली पंक्ति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर प्रकार की चुनौती से निपटना जानती है। 

calender
15 May 2023, 07:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो