score Card

Aditya-L1 Mission : भारत की अब सूरज पर जाने की तैयारी, अगले महीने इसरो लॉन्च करेगा सूर्य मिशन

ISRO Sun Mission : इसरो सूरज के बार में जानने के लिए एक मिशन की शुरुआत कर रहा है. इस मिशन का नाम Aditya-L1 Mission है.

ISRO Mission : भारत ने 23 अगस्त, 2023 की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया. इसरो का यह मिशन कामयाब रहा और पूरा देश इस उपलब्धि से झूम उठा. चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब इसरो सूर्य पर जाने की तैयारी कर रहा है. जानकारी के अनुसार इसरो सूरज के बार में जानने के लिए एक मिशन की शुरुआत कर रहा है. इस मिशन का नाम Aditya-L1 Mission है. सूत्रों के अनुसार इसरो 2 सितंबर, 2023 को इस मिशन को लॉन्च कर सकता है. इसका ऐलान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. यह सूरज के रहस्यों का पता लगाने वाला भारत का पहला मिशन होगा.

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag