Indian Air Force: भारतीय वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का डिनर मेन्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह मेन्यू केवल खाने की वजह से नहीं, बल्कि इसके प्रतीकात्मक महत्व के कारण चर्चा में आया. मेन्यू में प्रत्येक व्यंजन का नाम उन शहरों और ठिकानों के नाम पर रखा गया है, जिन पर 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयर स्ट्राइक की गई थी. यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए शुरू किया गया था.
सोशल मीडिया पर साझा हुए इस मेन्यू में भारतीय वायुसेना के क्रेस्ट के नीचे लिखा गया है- 93 Years of IAF – Infallible, Impervious and Precise. इस मेन्यू में शामिल नाम जैसे Rawalpindi, Balakot, Bahawalpur, Muzaffarabad और Muridke उन जगहों को दर्शाते हैं, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर में लक्षित किया गया.
Markaz Subhan Allah, Bahawalpur – जैश-ए-मोहम्मद का वैचारिक और ऑपरेशनल हब
Markaz Taiba, Muridke – 200 एकड़ में फैला लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य ठिकाना
Markaz Abbas, Kotli – प्रमुख प्रशिक्षण और हथियार वितरण शिविर
Syedna Bilal और Shawai Nalla, Muzaffarabad – घातक सोने में घुसपैठ के लिए इस्तेमाल होने वाले शिविर
Markaz Ahle Hadith, Barnala – लश्कर-ए-तैयबा के लिए क्षेत्रीय लॉजिस्टिक हब
Sarjal और Tehra Kalan, PoK – नए आतंकियों के प्री-इंफिल्ट्रेशन कैंप
डिनर मेन्यू में ऑपरेशन सिंदूर के लक्षित शहरों और स्थलों के नाम शामिल हैं:
मुख्य व्यंजन:
Rawalpindi Chicken Tikka Masala
Rafiqui Rhara Mutton
Bholari Paneer Methi Malai
Sukkur Sham Savera Kofta
Sargodha Dal Makhani
Jacobabad Mewa Pulao
Bahawalpur Naan
मिठाइयां:
Balakot Tiramisu
Muzaffarabad Kulfi Faluda
Muridke Meetha Pan
93वें वायुसेना दिवस समारोह में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को 'राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण' बताया. उन्होंने वायुसेना की विरासत 1932 से लेकर आधुनिक समय तक याद करते हुए कहा कि 1947 में हमने कश्मीर की रक्षा की. 1965 में हमने आसमान से हमला किया. 1971 में हमने नए देश के निर्माण में योगदान दिया. 1999 में करगिल में साहस दिखाया. 2019 में बालाकोट में आतंकवादियों का सफाया किया. और इस साल ऑपरेशन सिंदूर में मात्र चार दिनों में दुश्मन पर विजय प्राप्त की. भारतीय वायुसेना ने हर युग में क्षमता और वीरता का प्रदर्शन किया है और राष्ट्र के गौरव को बनाए रखा है.
First Updated : Thursday, 09 October 2025