इसरो लॉन्च करेगा चंद्रयान-3,श्रीहरिकोटा में 13 जुलाई को होगी लॉन्चिंग

भारत में चंद्रयान-3 मिशन का इंतजार खत्म होने वाला है. ये स्पेसशिप शिप चांद पर उतरने को तैयार है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान-3 को 13 जुलाई की लॉन्च करेगा. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सेंटर से दोपहर 2:30 बजे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी.

Tahir Kamran
Tahir Kamran

हाइलाइट

  • इसरो लॉन्च करेगा चंद्रयान-3
  • श्रीहरिकोटा में 13 जुलाई को होगी लॉन्चिंग

Chandrayaan 3 Launch: भारत में चंद्रयान-3 मिशन का इंतजार खत्म होने वाला है. ये स्पेसशिप शिप चांद पर उतरने को तैयार है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान-3 को 13 जुलाई की लॉन्च करेगा. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सेंटर से दोपहर 2:30 बजे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी. अगर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफल रहती है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं.

चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था. करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है.

क्या कुछ बोले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ?

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान -2 मिशन में हम असफल हुए थे। जरूरी नहीं कि हर बार हम सफल ही हों, लेकिन बड़ी बात ये है कि हम इससे सीख लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि असफलता मिलने का मतलब ये नहीं कि हम कोशिश करना ही बंद कर दें. चंद्रयान- 3 मिशन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और हम इतिहास रचेंगे.

क्या है चंद्रयान-3 मिशन?

चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही फॉलोअप मिशन है. भारत ने 2019 में चंद्रयान-2 के जरिए इस मिशन को हासिल करने की कोशिश की थी. हालांकि, मिशन में सफलता नहीं मिली थी. जिसके बाद चंद्रयान-3 की बात उभर कर सामने आई और अब चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग तारीख भी सामने आ गई.

चंद्रयान का लैंडर विक्रम चंद्रमा पर लैंड करने से पहले ही कुछ किमी की ऊंचाई पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दौरान लैंडिंग साइट से संपर्क टूटने के कारण लैंडिंग सफलतापूर्वक नहीं हो पाई थी.

calender
28 June 2023, 07:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो