जम्मू-कश्मीर उपचुनाव: नगरोटा में भाजपा की प्रचंड जीत, बडगाम में पीडीपी-एनसी की कड़ी टक्कर जारी

नगरोटा और बडगाम के उपचुनाव अब क्षेत्रीय सियासत का नया टर्निंग पॉइंट बन चुके हैं. हर दल और हर वोटर की सांसें थमी हुई हैं. कौन जीतेगा, कौन हारेगा, ये नतीजे पूरे इलाके की राजनीति को नया रंग दे सकते हैं. मतगणना का इंतजार अब बस चंद घंटों का है... क्या होगा अगला ट्विस्ट?

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

बडगाम: जम्मू-कश्मीर की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों नगरोटा और बडगाम के उपचुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं. नगरोटा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है, वहीं बडगाम में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीडीपी के बीच कांटे की लड़ाई जारी है. दोनों क्षेत्रों में भारी मतदान और कड़ी सुरक्षा के बीच परिणामों ने चुनावी माहौल में नई हलचल पैदा कर दी है.

नगरोटा में बीजेपी ने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है, जबकि बडगाम में कई राउंड्स की गणना के बाद भी मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है. दोनों सीटों पर मतगणना पूरी पारदर्शिता और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है.

राउंड-वाइज परिणाम (नगरोटा)

  • 11वां राउंड: BJP – 42183 | JKNPP – 17661 | NC – 10834

  • 10वां राउंड: BJP – 39561 | JKNPP – 14806 | NC – 10455

  • 8वां राउंड: BJP – 34101 | JKNPP – 10578 | NC – 8753

  • 7वां राउंड: BJP – 30230 | JKNPP – 8806 | NC – 7600

  • 6ठा राउंड: BJP – 25807 | JKNPP – 8220 | NC – 5900

  • 5वां राउंड: BJP – 21403 | JKNPP – 7750 | NC – 3981

  • 4था राउंड: BJP – 16869 | JKNPP – 6277 | NC – 2865

  • 3रा राउंड: BJP – 11581 | JKNPP – 4180 | NC – 2464

  • 2रा राउंड: BJP – 6314 | JKNPP – 2590 | NC – 1990

  • 1ला राउंड: BJP – 2477 | JKNPP – 1366 | NC – 1110

राउंड-वाइज परिणाम (बडगाम)

  • 7वां राउंड: NC – 7899 | PDP – 10331 | BJP – 1295

  • 6ठा राउंड: NC – 6656 | PDP – 8690 | BJP – 1132

  • 5वां राउंड: NC – 5300 | PDP – 6821 | BJP – 1001

  • 4था राउंड: NC – 4026 | PDP – 5117 | BJP – 691

  • 3रा राउंड: NC – 3174 | PDP – 3206 | BJP – 576

  • 2रा राउंड: NC – 2230 | PDP – 1749 | BJP – 411

  • 1ला राउंड: NC – 1152 | PDP – 528 | BJP – 217

बडगाम में चुनावी तस्वीर

  • कुल मतदाता: 1,26,025

  • मतदान: 50.02%

  • उम्मीदवार: 17

  • विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए उधमपुर में विशेष बूथ

  • मतगणना केंद्र: ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल

  • उधमपुर के विशेष केंद्र पर पंजीकृत 27 में से 11 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें से कई डाक मतपत्र द्वारा पहले ही मतदान कर चुके थे.

कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी

  • दोनों उपचुनाव क्षेत्रों में मतगणना केंद्रों को तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है.

  • अर्द्धसैनिक बल

  • जम्मू-कश्मीर पुलिस

  • स्थानीय सुरक्षा टीमें मतगणना केंद्रों में रीयल-टाइम निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag