Jharkhand: धनबाद में अवैध खनन के समय धंसी खदान, 10 साल बच्चे 3 की मौत, लोगों के दबें होने की आंशका

Jharkhand: झारखंड के धनबाद में एक बार फिर अवैध खनन के दौरान कोयला खदान धंस गई है। जिसमें जानकारी के अनुसार 10 साल के बच्चा सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Jharkhand: झारखंड के धनबाद जिले में 9 जून शुक्रवार को अवैध खनन कोयला खदान धंसने की खबर सामने आई है। इसमें 10 साल का बच्चा समेत 3 की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों के मलबे में फसें होने की अशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई है। 

आपको बता दें कि मलबे से कई लोगों के बाहर निकाल कर पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। धनबाद जिले के जोरापोखर थाना बिनोद उरांव सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि 'देख कर लग रहा कि लोग यहां अवैध तरह से उत्खनन कर रहे थे। हम जांच कर रहे कि कितने लोग दबे हैं और कितने लोगों की मृत्यु हुई है। अभी हमारे लिए कुछ कहना मुमकिन नहीं है।' अपडेट जारी है...


 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag