झारखंड में बोले जेपी नड्डा - PM मोदी को 'सांप-बिच्छू' बोल रही कांग्रेस लेकिन दुनिया कर रही है वाह-वाह

गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "दुनिया जहां PM मोदी की प्रशंसा करती है वहीं कांग्रेस के लोग उन्हें सांप, बिच्छू, अनपढ़ आदि शब्दों से संबोधित करते हैं। कांग्रेस को पता नहीं है कि जितना वे मोदी जी के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं उतनी ही PM मोदी की छवि देश और दुनिया में उभर कर आती है"।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गिरिडीह पंहुच गए हैं। बोडो स्थित हवाई अड्डे पर उनका हेलीकाप्टर लैड किया। यहां पर भाजपा विधायको दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्य़क्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मिलकर जेपी नड्डा का स्वागत किया। इसके बाद जे.पी. नड्डा ने गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करते किया।

पीएम मोदी को सांप बिच्छू, अनपढ, कहने वालों पर जेपी नड्डा का हमला

इस दौरान उन्होंने कहा, कल का दिन ऐतिहासिक दिन था, जब 21 जून को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपनी संस्कृति से जु़ड़ा, अपनी विधा योगा का नेतृत्व किया। दुख के साथ कहना पड़ता है कि हमारे कांग्रेस भाईयों को मोदी की प्रशंसा, देश की प्रशंसा भाती नहीं है। जब एक ओर दुनिया पीएम मोदी की प्रशंसा कर रही तो वहीं कांग्रेस के लोग मोदी को सांप, बिच्छू, अनपढ़, चाय बेचने वाला की संज्ञा दे रहे हैं।

जेपी नड्डा ने कहा, "2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें पायदान पर थी, तो वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत की अर्थव्यवस्था, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। 70 वर्ष के शासन के दौरान 74 एयरपोर्ट बने, तो वहीं मोदी जी की सरकार के महज 9 वर्षों के दौरान 74 एयरपोर्ट बने। ये है बदलते भारत की तस्वीर...


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'आयुष्मान भारत' के तहत 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई। 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत 4 करोड़ लोगों को मकान दिए गए और घर की मालकिन महिलाएं बनीं। ये मोदी के महिला सशक्तिकरण का तरीका है। जहां पीएम मोदी ने विकास की यात्रा को आगे बढ़ाया तो वहीं हेमंत सोरेन की सरकार ने हर तरीके से झारखंड को पीछे धकेलने का काम किया है। हेमंत सोरेन की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त है, तुष्टिकरण चरम पर है और प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इतिहास का सबसे बड़ा जमीन घोटाला 'झारखंड मुक्ति मोर्चा' की सरकार के दौरान हुआ है। अवैध खनन को भी हेमंत सरकार में बढ़ावा मिला है।

calender
22 June 2023, 01:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो