score Card

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत, मल्लिकार्जुन खरगे ने की बैठक, कौन होगा अगला सीएम?

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक के नतीजे में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है और लगातार बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस नेता कुछ देर में पीसी करेंगे।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

हाइलाइट

  • कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस बीच कनार्टक पार्टी मुख्यालय पर ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक के नजीजे में कांग्रेस पार्टी ने राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। फिलहाल मतगणना जारी जारी है और कांग्रेस कर्नाटक में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कर्नाटक चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी अगली सरकार बनाने जा रही है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। वहीं, कांग्रेस पार्टी शाम छह बजे एक प्रेस वार्ता करेंगी।

डीके शिवकुमार ने 1,22,392 मतों से जीत दर्ज की

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा विधानसभा सीट से जेडीएस के बी नागराजू को 1,22,392 मतों से हराया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के मौके पर कांग्रेस नेताओं डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सम्मानित किया है।

कांग्रेस नेताओं ने की अहम बैठक 

कर्नाटक चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अहम बैठक की है। शाम करीब साढ़े छह बजे पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के घर कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई है। बैठक में पूर्व सीएम सिद्दारमैया, डीके शिवकुमार, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए है। बताया जा रहा है इस बैठक में सीएम पद को लेकर बैठक की गई है। वहीं आज शाम सात बजे कांग्रेस नेता प्रेस कॉन्फेंस करेंगे। जबकि रविवार यानी की कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। 

जनता के मुद्दों पर लड़ा गया चुनाव-प्रियंका गांधी  

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक जीत पर कहा कि जनता चाहती है कि उनके जो मुद्दे हैं उन पर चर्चा हो और उन्हीं मुद्दों पर यह चुनाव लड़ा गया है। जनता अब जागरुक बन गई है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जो राजनीति लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करती है और जनता के मुद्दों की बात नहीं करती है, वह अब इस देश में नहीं चलेगी। प्रियंका ने कहा कि हमने इसे हिमाचल और कर्नाटक में देखा है। 

कांग्रेस की जीत पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने कहा कि "कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं।" उन्होंने कहा कि "मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे। 

कांग्रेस ने 133 सीटें जीती, 3 सीट पर बढ़त

कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के साढ़े सात बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी ने 133 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि बीजेपी ने 63 सीटों पर जीत हासिल की है और दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 42.9 प्रतिशत हासिल किया है। जबकि बीजेपी का वोट प्रतिशत 36 प्रतिशत रहा रहा है। 

calender
13 May 2023, 06:34 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag