Karnataka Election: कांग्रेस और उसका शाही परिवार जमानत पर है और वे कर्नाटक में दे रहे उपदेश- कोलार में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में आज दूसरे दिन दौरे पर है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टी चुनाव - प्रसार करना शुरु कर दी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के कोलार में एक जनसभा को संबोधित किया है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • भगवान शंकर के गले की शोभा सांप है और मेरे लिए देश की जनता ही शिव का स्वरूप: PM
  • कांग्रेस के लोग धमकी दे रहे हैं, "मोदी तेरी कब्र खुदेगी।": पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में आज दूसरे दिन दौरे पर है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पाटियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के कोलार में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले 5 वर्षों के लिए एमएलए, मंत्री या सीएम बनाने का चुनाव सिर्फ नहीं है, ये चुनाव आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है। 2014 से पहले करप्शन काल में, कांग्रेस सरकार के कालखंड में दुनिया भारत से सारी उम्मीदें छोड़ दी थी। बीजेपी को दिए आपके एक वोट ने सारी स्थिति बदल दी। आज भारत की प्रतिष्ठा बुलंदी पर है, अर्थव्यवस्था की गति तेज है और दुनिया भारत को ब्राइट स्पॉट बता रही है। 

PM मोदी ने कांग्रेस और JDS पर किया तीखा प्रहार

पीएम मोदी ने कहा कि 'जेडीएस और कांग्रेस कर्नाटक के विकास में सबसे बड़ी बाधा हैं। अगर वे टीम बनाकर खेलते भी हैं तो कर्नाटक की जनता उन्हें सत्ता में आने का मौका नहीं देने वाली है। 2014 से पहले कांग्रेस के भ्रष्टाचार काल में दुनिया को भारत से कोई उम्मीद नहीं थी। हालाँकि, आपके एक कीमती वोट ने परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया। भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और भारत को अब एक ब्राइट स्पॉट माना जाता है। दुनिया इस बारे में बात कर रही है कि कैसे भारत ने सदी में एक बार आने वाली महामारी का सामना किया।'

देश का नंबर 1 राज्य बनेगा कर्नाटक: PM मोदी  

नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चलाया और अपनी काबिलियत साबित की। भाजपा ने कर्नाटक को भारत का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसलिए, इसे एक डबल इंजन सरकार की जरूरत है। जैसे आपके पास केंद्र में एक तेज़ गति वाला इंजन है, आपको कर्नाटक में उसी प्रकार का इंजन रखने की आवश्यकता है। कांग्रेस का कमजोर और पुराना इंजन कभी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकता। डबल इंजन सरकार जो आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही है, वो इस पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं बनाएगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि 'बंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे यहां के किसानों और इंडस्ट्री दोनों के लिए नए अवसर बनाएगा, उस पर तेजी से काम चल रहा है। 2014 में जब हमने सरकार बनाई तो हम दंग रह गए, हर घर तक को बिजली तो छोड़िए... कांग्रेस ने हर गांव तक भी बिजली नहीं पहुंचाई थी। 18 हजार गांव ऐसे थे, जहां बिजली नहीं पहुंची थी और हमने सिर्फ 1000 दिन में 18 हजार गांवों तक और ढाई करोड़ लोगों तक बिजली पहुंचा कर दिखा दी।

कोलार में संबोधित के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कभी भी किसानों की परवाह नहीं की, लेकिन बीजेपी सरकार बीज से बाजार तक किसानों के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के जो पैसे भेजती है, उसमें यहां की बीजेपी सरकार 4 हजार रुपए और जोड़ देती है। इससे कर्नाटक के लाखों किसान परिवारों के बैंक खाते में 18 हजार करोड़ रुपए पहुंचे हैं। कांग्रेस हमेशा से 85% कमीशन की पार्टी के रूप में जानी जाती रही है। 

पीएम मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस के तत्कालीन पीएम ने कहा था कि 1 रुपये में से 15 पैसे ही लाभार्थी के पास पहुंचते हैं. यह उनके पीएम की स्वीकृति है और इसलिए, कांग्रेस सरकार कभी भी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकती है। आज दिल्ली से बीजेपी की केंद्र सरकार जितना पैसा भेजती है, वो हर लाभार्थी तक शत प्रतिशत पहुंचता है। पिछले 9 वर्षों में हमने डिजिटल इंडिया की ताकत से अलग-अलग योजनाओं के 29 लाख करोड़ रुपए गरीबों के बैंक खाते में सीधे भेजे हैं। 


पीएम मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस ने गरीब, SC/ST, ओबीसी के साथ, महिलाओं के साथ हमेशा अन्याय किया है। लेकिन आज मैं कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करूंगा कि उसके एक वोट ने सारी स्थितियां बदलनी शुरू कर दी। आपने अपने एक वोट से वंचितों के खिलाफ अन्याय को दूर किया। आज भी शाही परिवार और उनके करीबी सहयोगी करोड़ों के अलग-अलग घोटालों में जमानत पर बाहर हैं। अगर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जमानत पर है तो आप भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद नहीं कर सकते।

भगवान शंकर के गले की शोभा सांप है और मेरे लिए देश की जनता ही शिव का स्वरूप: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'आज जब मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं तो सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को हो रही है इसलिए कांग्रेस की दिनों दिन मुझसे नफरत और बढ़ गई है। उन्होंने मुझ पर हमला और बढ़ा दिया है। कांग्रेस के लोग धमकी दे रहे हैं, "मोदी तेरी कब्र खुदेगी।" अब वे मेरी तुलना सांप से कर रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं। सांप तो भगवान शंकर के गले की शोभा है और मेरे लिए देश की जनता ईश्वर का रूप है, शिव का ही स्वरूप है।

calender
30 April 2023, 01:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो