‘इन्वेस्ट कर्नाटक’ में शामिल नहीं होंगे खरगे और राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्रियों को इनवाइट करने से नाराज है कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व

सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं को आमंत्रित करने और प्रमुखता देने को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में नाराजगी है. उन्होंने कहा कि इस फैसले पर पार्टी नेतृत्व ने कर्नाटक सरकार की खिंचाई की है.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ शिखर सम्मेलन में शामिल होने की संभावना नहीं है. दोनों नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है.

सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं को आमंत्रित करने और प्रमुखता देने को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में नाराजगी है. उन्होंने कहा कि इस फैसले पर पार्टी नेतृत्व ने कर्नाटक सरकार की खिंचाई की है.

12 से 14 फरवरी तक चलेगा इन्वेस्ट कर्नाटक 2025

‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ वैश्विक निवेशकों की बैठक 12 से 14 फरवरी तक बेंगलुरु में ‘रीइमैजिनिंग ग्रोथ’ विषय के साथ आयोजित की जाने वाली है. इस कार्यक्रम में कई शीर्ष उद्योगपतियों के साथ-साथ कुछ वैश्विक निवेशक भी शामिल होंगे.

यह कार्यक्रम कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में वैश्विक निवेश को आकर्षित करने, नवाचार, औद्योगिक विकास और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने में इसके रणनीतिक लाभों पर प्रकाश डालने के लिए आयोजित किया जा रहा है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन

कर्नाटक सरकार के मंत्री एमबी पाटिल के अनुसार, तीन दिवसीय कार्यक्रम में नवाचार, औद्योगिक विकास और वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देने जैसी कम से कम 70 प्रतिशत प्रतिबद्धताओं को साकार करने के लक्ष्य के साथ 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पेश किए जाएंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 फरवरी को राज्यपाल थावरचंद गहलोत की उपस्थिति में शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री सिद्धरमैया उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag