LPG के लिए हाहाकार, देशभर में जमाखोरी रुकी नहीं, सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, हजारों सिलेंडर बरामद

देशभर में गैस सिलेंडर की जमाखोरी का खेल जारी है. एक तरफ आम लोग घंटों कतारों में परेशान, दूसरी तरफ जमाखोर चुपके से हजारों सिलेंडर छिपाकर मजे ले रहे हैं. लेकिन अब सरकार ने कमर कस ली है और छापेमारी में हजारों सिलेंडर बरामद हो चुके हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. एलपीजी सिलेंडर की कमी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सरकार की अपील के बावजूद लोग बुकिंग कर रहे हैं, जिससे स्थिति और भी खराब हो रही है.

देशभर में जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में है और महंगे दामों पर सिलेंडर बेचने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है.

भोपाल में बड़ा एक्शन, 668 सिलेंडर बरामद

एमपी के भोपाल में प्रशासन ने एक बंद पड़ी गैस एजेंसी से 668 सिलेंडर बरामद किए हैं. यहां तीन ट्रक सिलेंडर मिले हैं, जो क्राइसिस के वक्त बहुत बड़ी कामयाबी है. बिना रजिस्टर में दर्ज किए गए 1574 सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं.

मुंबई में भी जगह-जगह छापेमारी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन हो रहा है. मुंबई के वर्ली में प्रशासन ने रेड के दौरान घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं. रेड के दौरान 5 किलो के 6 भरे, और 58 खाली सिलेंडर बरामद किए गए हैं.

यूपी में लाइन में खड़े लोग

यूपी में सीएम योगी के आदेश के बाद एलपीजी संकट के बीच प्रशासन अलर्ट है. मुरादाबाद में जिलापूर्ति अधिकारी ने गैस एजेंसी पर रेड की. एजेंसी के खिलाफ हेराफेरी की शिकायत मिल रहीं थी, जिसके बाद एक्शन लिया गया और गैस गोदाम को प्रशासन ने सील कर दिया.

छत्तीसगढ़ में भी 741 सिलेंडर जब्त

LPG संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार भी एक्शन मोड में है. राज्य में अलग-अलग जिलों में 102 जगहों पर रेड की गई. इस दौरान 741 सिलेंडर जब्त किए गए. रायपुर में सबसे ज्यादा 392 सिलेंडर जब्त किए गए हैं. एलपीजी सिलेंडर की होर्डिंग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो