छाती पर टैटू, जेब में अंडरगारमेंट! उज्जैन का ये युवक एकतरफा प्यार में की सारी हदे पार, CCTV फुटेज ने खोला राज

उज्जैन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक एकतरफा आशिक ने पडोसी महिला के अंडरगारमेंट्स चुराए और उसका नाम अपने शरीर पर टैटू भी करवाए, CCTV फुटेज से सारा खुलासा हुआ है.

Sonee Srivastav

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक चौंकाने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है. यहां 25 वर्षीय युवक ने पड़ोस की एक महिला के अंडरगारमेंट्स चुराए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार किया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिला से एकतरफा प्यार करता था और उसके नाम का टैटू भी अपने सीने पर बनवा लिया था. यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है. 

CCTV फुटेज ने खोला राज

घटना चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के ढांचा भवन इलाके की है. महिला के घर के बाहर रस्सी पर कपड़े सूख रहे थे. महिला को कई बार अपने अंडरगारमेंट्स गायब होने का शक हुआ. परिवार ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए.

फुटेज में दिखा कि आरोपी अमित मालवीय (25) दिनदहाड़े घर के आंगन में घुसा. उसने सिर्फ महिला के अंडरगारमेंट्स चुने, उन्हें अपनी जींस की जेब में डाला और बाकी कपड़ों को छुए बिना चुपके से चला गया.

परिवार ने की पुलिस शिकायत

वीडियो देखकर महिला और उसके परिवार ने तुरंत चिमनगंज मंडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. फुटेज सबूत के तौर पर जमा किया. पुलिस ने आरोपी की पहचान की, जो उसी इलाके का निवासी और महिला का पड़ोसी था. जल्द ही अमित को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में कबूला एकतरफा प्यार

पुलिस पूछताछ में अमित ने कबूल किया कि वह महिला से प्यार करता था. उसने कहा, "मैं उससे प्यार करता हूं." जांच में पता चला कि आरोपी ने महिला का नाम अपने सीने पर टैटू भी गुदवा लिया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसका यह व्यवहार एकतरफा मोहब्बत की वजह से था. 

कानूनी कार्रवाई और जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच चल रही है. यह घटना समाज में ऐसी हरकतों के खिलाफ सख्ती की मिसाल है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो