'पीयूष अकेला नहीं, असली मास्टरमाइंड तो...' गर्लफ्रेंड की डेड बॉडी संग दुष्कर्म केस में आया बड़ा ट्विस्ट

इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. शादी को लेकर शुरू हुए इस विवाद पर पीड़िता और आरोप के पिता ने मीडिया के सामने एक जानकारी साझा की है.

Sonee Srivastav

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 24 साल की मेधावी एमबीए छात्रा की क्रूर हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है. युवती का शव उसके प्रेमी पीयूष धामनोदिया के किराए के कमरे में मिला था. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच रिश्ता था और शादी को लेकर विवाद हुआ. 

आरोपी ने युवती का गला घोंटकर हत्या की, उसके साथ दुष्कर्म किया और शव के साथ भी अमानवीय हरकतें की. हत्या के बाद पीयूष मुंबई भाग गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. वह अब सेंट्रल जेल में है.

मृतका के पिता का बड़ा आरोप

मृतका के पिता बेहद दुखी हैं और उन्होंने गंभीर इल्जाम लगाए हैं. उनका कहना है कि पीयूष अकेला इतना बड़ा अपराध नहीं कर सकता. उन्होंने दावा किया कि घटना के दिन पीयूष के पिता इंदौर में मौजूद थे. अगर पीयूष आत्मसमर्पण करना चाहता तो तुरंत कर सकता था, लेकिन उसे मुंबई तक भागने में मदद मिली. 

पिता ने पुलिस से मांग की है कि पीयूष के परिवार की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच हो. उनका मानना है कि यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश थी और पीयूष के पीछे कोई मास्टरमाइंड है. 

आरोपी के पिता का जवाब

दूसरी तरफ, पीयूष के पिता ने मीडिया से बात की. उन्होंने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया. भावुक होकर कहा कि उन्हें घटना की खबर तब लगी जब कॉलेज से फोन आया कि पीयूष दो दिनों से गायब है. वे अपने बेटे के किए पर शर्मिंदा हैं और चाहते हैं कि कानून के मुताबिक उसे सख्त सजा मिले.

उन्होंने समाज से माफी मांगी और कहा कि अगर उनकी कोई गलती है तो दंड भुगतने को तैयार हैं, लेकिन न्याय जरूर होना चाहिए. 

जांच में नया मोड़

यह मामला अब सिर्फ हत्या और दुष्कर्म तक नहीं रहा. दोनों परिवारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप से सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह अकेले पीयूष का अपराध था या इसके पीछे कोई बड़ी योजना थी. पुलिस जांच जारी है.

शव मिलने पर कमरे में शराब की बोतलें, आधा पका मैगी और अन्य सबूत मिले थे. आरोपी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. समाज में महिलाओं की सुरक्षा और रिश्तों में जुनून जैसे मुद्दे फिर से चर्चा में हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag