गले में रुद्राक्ष, माथे पर त्रिपुंड... महाकाल की भस्म आरती में पहुंचा मुस्लिम युवक, फिर जो हुआ

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के आसपास एक युवक की पहचान को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. वहीं अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

calender

भोपाल: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के आसपास एक युवक की पहचान को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. वहीं अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जांच  शुरू कर दी है. लेकिन क्या है पूरा मामला चलिए जानते है. 

भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंचा उज्जैन 

सामने आई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी क्षेत्र का रहने वाला सरफराज शेख एक युवती के साथ उज्जैन पहुंचा था.  बताया जा रहा है कि दोनों देर रात महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान वे हरसिद्धि चौराहे के पास मौजूद थे, जहां कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी.

गले में पहनी थी रुद्राक्ष माला 

वहीं इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताय कि युवक के माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला थी, जिससे वह सामान्य हिंदू श्रद्धालु जैसा दिखाई दे रहा था. इसी बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने उससे परिचय और पहचान के बारे में पूछताछ शुरू कर दी. आरोप है कि युवक ने शुरुआत में अपनी पहचान को लेकर अलग जानकारी दी, जिसके बाद युवक को लेकर शक और ज्यादा बढ़ गया. वहीं बाद में जब उसके दस्तावेजों की जांच की गई तो उसका नाम सरफराज शेख सामने आया. 

मामले की जानकारी फैलते ही कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद युवक से लगातार सवाल-जवाब किए गए, जिस दौरान माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया. इस दौरान देखते ही देखते इतना विवाद बढ़ गया कि युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी गई. 

घटना का वीडियो वायरल 

वहीं घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक लोगों से खुद को छोड़ देने की अपील करता नजर आ रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग उससे उसकी पहचान को लेकर सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं. बता दें, घटना के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जिसके बाद महाकाल थाना पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि वायरल वीडियो, दस्तावेजों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. First Updated : Thursday, 18 June 2026

Topics :