दिग्विजय सिंह ने महिला को पागल औरत कह कर भगाया, देखें वायरल VIDEO

Digvijay Singh: कांगेस नेता दिग्विजय सिंह एक महिला कार्यकर्ता पर भड़कते हुए नजर आ रहे है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, दिग्विजय ने अपने सुरक्षा गार्ड से कहा कि यह औरत पागल हो चुकी है. इसे बाहर निकालो.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने महिला समर्थक को लेकर ऐसे शब्दों का उपयोग कर दिया है जो भी इसे सुन रहा है वो हैरान वो जाता है कि क्या सच में दिग्विजय सिंह ऐसा बोल सकते है? इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला का है. महिला गुना जिले से ग्वालियर मिलने के लिए दिग्विजय सिंह से आई थी लेकिन उन्होंने डॉट फटकार कर बुरी तरह से भगा दिया. आइए विस्तार से जानते हैं क्या है आखिर मामला....

यह मामला उस वक्त का है जब बुधवार की सुबह कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ग्वालियर सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहें थे.  इस दौरान दिग्विजय सिंह जब एक तरफ खड़े होकर कांग्रेस के भिंड जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा से बात कर रहे थे. उसी दौरान डॉ लीना शर्मा नाम की महिला कांग्रेस नेता दिग्विजय से मिलने के लिए आगे बढ़ गई. 

यह देखकर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने महिला को रोक दिया और जाने को कहा. लीना शर्मा के पास आते देश कांग्रेस सांसद भड़क गए और कह दिया कि ये औरत पागल हो गई है इसे बाहर निकालो. दिग्विजय सिंह के गार्डों ने उसे वहां से बाहर कर दिया. यह नजारा वहां उपस्थित कैमरे में कैद हो गया. 

भाजपा नेता ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए लिखा कि यह है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान.... महिलाओं का कांग्रेस नेता करते है कितना सम्मान , यह है उसका उदाहरण... कल शिवपुरी में पेटीकोट संस्कृति पर बात कर रहे थे दिग्विजय सिंह और आज ग्वालियर में राघौगढ़ रहने वाली कांग्रेस की ही महिला पदाधिकारी को "पागल औरत" कह कर संबोधित कर रहे है.

 

आगे उन्होंने लिखा,  अपने सुरक्षाकर्मियों से कह रहे है "निकालो इसे बाहर"... इतना ही नहीं उनके सुरक्षा कर्मी , उन्हीं के सामने इस महिला पदाधिकारी को धक्के भी मार रहे है... कहाँ है लड़की हूँ लड़ सकती हूँ फ़ेम प्रियंका गांधी....?

calender
21 February 2024, 11:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो