महाराष्ट्र: अहमदनगर में दो गुटों में हुई झड़प, 8 जवान घायल

महाराष्ट्र में अकोला के बाद अहमदनगर जिले के शेवगाव में हिंसा भड़की हैं। आपको बता दें कल यानी रविवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में रविवार की एक रात धार्मिक जुलूस (छात्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर निकने जुलूस) के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए.

calender

महाराष्ट्र में अकोला के बाद अहमदनगर जिले के शेवगाव में हिंसा भड़की हैं। आपको बता दें कल यानी रविवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में रविवार की एक रात धार्मिक जुलूस (छात्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर निकने जुलूस) के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान वहां पत्थरबाजी हुई। वहीं घटना पर काबू पाने में के प्रयास में लगी पुलिस के 8 जवान घायल हो गए है। हिंसा के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके में SRPF बल तैनात है। इस मामले में पुलिस ने अब तक कार्रवाई करते हुए 50 लोगों को हिरासत में लिया है। हिंसा को अंजाम देने वाले लोगों पर पुलिस लगातार कार्रवाई करने में लगी है।

 

अहमदनगर में बीते एक महीने में हिंसा का यह दूसरा मामला है। बीते अप्रैल में दो गुटों में हुई जबरदस्त भिडंत ने हिंसा का रूप ले लिया था। इस पत्थरबाजी हुई थी और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। यहां दो लोगों के बीच बहस इतनी बढ़ गई है कि उसने हिंसा का रूप ले लिया।

 

शनिवार को अकोला में हुई थी झड़प

महाराष्ट्र के अकोला में कल यानी शनिवार की शाम मामूली विवाद ने दो गुटों के बीच हिंसक रूप ले लिया। यह मामला अकोला के ओल्ड सिटी थाना क्षेत्र का है। बकौल एजेंसी एक वीडियो में कथिततौर पर दो गुटों को एक दूसरे पर पथराव करते हुए और सड़कों पर हंगामा करते हुए दिखाया गया है। इस दौरान कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

First Updated : Monday, 15 May 2023