Maharashtra: सीएम शिंदे के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, राजभवन के हेलिपैड उतारा गया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज सितारा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अचानक से उनके हेलिकॉप्टर को राजभवन के हेलिपैड पर लैंड कराया गया।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

हाइलाइट

  • सीएम शिंदे के साथ हेलिकॉप्टर में मंत्री उदय सामंत और मंत्री संदीपान भुमरे भी मौजूद थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलिकॉप्टर की तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सीएम शिंदे उद्योग मंत्री उदय सामंत और मंत्री संदीपान भुमरे के साथ सतारा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहते थे। लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से हेलिकॉप्टर को राजभवन के हेलिपैड पर लैंड कराया गया है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag