मुंबई में पाकिस्तान के तीन आतंकियों की एंट्री! एक शख्स ने पुलिस कंट्रोल को फोन पर दी जानकारी

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को शहर में तीन आंतकियों के होने की सूचना दी गई है। वहीं पिछले महीने पुलिस कंट्रोल को मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में धमाका होने को लेकर एक कॉल आया था।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • मुंबई में तीन आंतकियों के होने की सूचना दी गई
  • मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक शख्स ने किया कॉल
  • आतंकियों का पाकिस्तान से बताया कनेक्शन

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक शख्स ने शहर में पाकिस्तान के तीन आतंकी के होने की सूचना दी है। शख्स ने कॉल कर दावा किया है कि दुबई से सात अप्रैल यानी की शुक्रवार को तीन आतंकी मुंबई आए थे और सभी आतंकियों का पाकिस्तान से कनेक्शन है। कॉलर ने पुलिस को इनमें से एक का नाम मुजीब सैय्यद बताया है। साथ ही मोबाईल नंबर और गाड़ी का नंबर भी पुलिस को दिया है। कॉलर का नाम राजा ठोंगे बताया जा रहा है। इसके बाद से मुंबई पुलिस अलर्ट पर है।

मार्च में धमाके को लेकर आया था कॉल 

इससे पहले पिछले महीने मुंबई पुलिस कंट्रोल को एक शख्स ने धमाके को लेकर कॉल किया था। एक मार्च की रात लगभग 11 बजे अज्ञात शख्स ने पुलिस को कॉल कर मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में विस्फोट होने की जानकारी दी थी। उस दौरान शख्स ने कहा था कि अगले 10 मिनट में कुर्ला में धमाका होगा। इसके बाद उसे फोन कट कर दिया। इसके बाद पुलिस ने टीम जांच में लग गई। हालांकि, कई घंटें की जांच के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।

अलर्ट पर मुंबई पुलिस 

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को इस प्रकार के कॉल पहले भी आ चुकी है, लेकिन मुंबई पुलिस एक भी कॉल को लेकर किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं करती है।  इस बार भी कॉल आने के बाद मुंबई पुलिस ने सभी अधिकारियों अलर्ट पर रहने के निर्देश और इसकी जांच करने के निर्देश दे दिए है। वहीं अगर यह सूचना गलत निकली या फिर किसी तरह का मजाक किया गया तो कॉल करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और मनकापुर के मेंटल हॉस्पिटल को  बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

calender
08 April 2023, 04:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो