ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ की हड़ताल के कारण रद्द हुई एयर इंडिया की कई उड़ाने, जानें क्या है मामला

सोमवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ ने अचानक हड़ताल शुरू कर दी, जिस कारण कई राष्ट्रिय और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने प्रभावित हुई हैं. 

Yashika Jandwani

मुंबई: एक तरह जहां मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण एयर इंडिया को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अब एयर इंडिया के लिए एक और मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है. बता दें, सोमवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ ने अचानक हड़ताल शुरू कर दी, जिस कारण कई राष्ट्रिय और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने प्रभावित हुई हैं. 

कितनी फ्लाइट्स हुई लेट 

जानकारी के अनुसार, ये हड़ताल वेतन वृद्धि और अन्य कई मांगों को लेकर की जा रही है. वहीं रिपोर्ट के अनुसार, इस अचानक हड़ताल के कारण मुंबई एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाली लगभग 15 उड़ानें एक और दो घंटे की देरी से रवाना हुई है. वहीं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में कई लोग न चाहते हुए भी घंटों तक विमान के अंदर बैठे रहने को लेकर मजबूर नजर आए.

यात्रियों को हुई परेशानी 

रिपोर्ट में सामने आया है कि हैदराबाद से मुंबई जाने वाली फ्लाइट सुबह करीब 11:45 लैंड हुई लेकिन हड़ताल के कारण यात्रियों को एक घंटे तक फ्लाइट में ही बैठना पड़ा. पुणे में रहने वाले एक 50 वर्षीय सुजीत दिलीप ने बताया कि मुंबई में उनकी एक जरूरी मीटिंग लेकिन हड़ताल के कारण वह उसमें नहीं पहुंच पाए. ऐसा इसलिए क्योंकि दोपहर 1 बजे तक उन्हें विमान ही बिठाए रखा और उसके बाद 2 बजे जाकर उन्हें उनका सामान मिला.

इसी तरह मुंबई से देहरादून जाने वाली एआई 431 भी, जिसका बोर्डिंग टाइम 11बजकर 10 मिनट का था. उसने 2 घंटे देरी यानी 3:30 बजे उड़ान भरी. हालांकि इस दौरान फ्लाइट के देरी होने की जानकारी यात्रियों को नहीं दी गई ताकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी न हो. 

20000 कर्मचारी कार्यरत 

बता दें कि एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AISL) एयर इंडियन की ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी है. यह एजेंसी एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस के अलावा मुंबई एयरपोर्ट और अन्य राज्यों में इंटरनेशनल एयरलाइंस की सर्विस प्रोवाइड करती है. बता दें, इस कंपनी में लगभग 20000 कर्मचारी है, जो देश के 84 हवाई अड्डों पर फ्लाई दुबई, सऊदिया, ओमान एयर और सलामएयर जैसी विदेशी कंपनियों की ग्राउंड हैंडलिंग संभालती है. साथ ही बता दें, ये प्रतिदिन करीब 650 उड़ानों का संचालन करती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो