नागपुर में RSS हेडक्वार्टर के पास देर रात हुई दो राउंड फायरिंग, गैंगवार से इलाके में फैला दहशत

नागपुर में 17 मई रविवार रात करीब 11:30 बजे कोठी रोड इलाके में  दो राउंड फायरिंग का मामला सामने आया है. पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही इलाके में घेराबंदी भी कर दी गई है

Yashika Jandwani

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. बता दें, 17 मई रविवार रात करीब 11:30 बजे कोठी रोड इलाके में  दो राउंड फायरिंग का मामला सामने आया है. खबर है की दो पक्षों बीच किसी पुराने विवाद को लेकर वर्चस्व की लड़ाई हो रही थी, जिसके बाद ये लड़ाई हमले में बदल गई. इस पूरी घटना से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है. वहीं यह भी बताया जा रहा है की इस विवाद में शामिल कुछ आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट पकड़े जा चुके है और उन पर कार्रवाई हो चुकी है. 

क्यों हुआ ये विवाद 

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह विवाद इलाके में अपना वर्चस्व कायम और पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ हो सकता है. इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह मामला किसी प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है, जिसके बाद इस रंजिश ने फायरिंग का रूप ले लिया 

6 आरोपी गिरफ्तार 

बता दें, जैसे ही घटना ही सोचना पुलिस को मिली, पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही इलाके में घेराबंदी भी कर दी गई है. हालांकि इस विवाद में कुल 8 आरोपी शामिल थे, जिसमें से अभी भी 2 मुख्य आरोपी फरार बताए जा रहे है. पुलिस द्वारा दोनों की तलाश की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द से जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल 

इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए है. हैरानी ही बात ये है यह घटना जिस इलाके में वहां से आरएसएस मुख्यालय सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी पर है. फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और पुलिस मामले में जांच कर रही है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो