जम्मू में शादी समारोह के दौरान फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर गोली चलाने की कोशिश का मामला सामने आया है. हालांकि सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और किस्मत से बड़ा हादसा टल गया.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने की कोशिश की गई. पुलिस के अनुसार आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ जारी है. हमलावर की पहचान 63 वर्षीय कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है, जो जम्मू का निवासी है और स्थानीय दुकानों का मालिक बताया गया है. सीसीटीवी फुटेज में वह अब्दुल्ला के पीछे से आकर बेहद करीब से गोली चलाते हुए दिखाई देता है, लेकिन गोली निशाने से चूक गई और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे काबू कर लिया. घटना के समय जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद थे और वे भी सुरक्षित रहे. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से यह हमला करना चाहता था. पुलिस के अनुसार घटना के समय वह नशे की हालत में था और पूरे मामले की जांच जारी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो