Man Ki Baat : पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम में संबोधन, ‘देश को 2025 तक टीबी मुक्त करने का संकल्प’

Man Ki Baat : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गुजरात में आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का जिक्र किया।

Nisha Srivastava

Man Ki Baat : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। यह मन की बात कार्यक्रम का 102वां एपिसोड था। आज के इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गुजरात में आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि कच्छ के लोगों ने दिखा दिया कि उनकी हिम्मत के आगे कोई नहीं टिक सकता। बिपरजॉय को हराने में इन लोगों का हौंसला काम आया है।

लोग चुनौती का हल निकाल लेते हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि बड़े से बड़ा लक्ष्य हो, कठिन-चुनौती हो, देश के लोगों का सामूहिक बल, सामूहिक शक्ति, हर चुनौती का समाधान निकाल देता है। उन्होंने आगे कहा कि दो दशक पहले तूफान के बाद कच्छ को कभी इससे न उबर पाने वाला कहा जाता था। लेकिन आज यह सबसे तेजी से विकास करने वाले जिलों में से एक है।

देश 2025 तक होगा टीबी मुक्त

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने की बात कही। उन्होंने कहा लक्ष्य बहुत बड़ा जरूर है। पीएम मोदी ने कहा एक समय था जब टीबी के बारे में पता चलने के बाद लोग परिवार के लोगों से दूर हो जाते थे। लेकिन आज के समय परिवार मरीज की मदद करते हैं।

कैच रन पर फोकस

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ सालों में देश ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वो आज एक उदाहरण बन गई है। इन आपदाओं का सामना करने का सबसे बड़ा तरीका प्रकृति संरक्षण है। जिसके लिए आज देश कैच द रेन जैसे अभियानों के जरिए सामूहिक प्रयास कर रहा है। पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं और इसीलिए एक हफ्ते पहले कार्यक्रम का प्रसारण किया गया है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag