Mann Ki Baat : आज पीएम मोदी करेंगे मन की बात, इस कारण से एक सप्ताह पहले प्रसारित होगा कार्यक्रम

Mann Ki Baat : रविवार यानी 18 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे। पीएम मोदी आज इस कार्यक्रम में कई विषयों पर चर्चा करें।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Mann Ki Baat : रविवार यानी 18 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी देश की जनता को संबोधित करेंगे। यह मन की बात का 102वां संस्करण है, जो सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। प्रत्येक महीने के आखिरी रविवार को प्रसारण होता है, लेकिन इस बार यह एक सप्ताह पहले प्रसारित होगा। पीएम मोदी आज इस कार्यक्रम में कई विषयों पर चर्चा करें। इस कार्यक्रम ने हाल ही में 100वें एपिसोड को पूरा किया है।

इस वजह से पहले होगा प्रसारण

पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम इस बार एक हफ्ते पहले प्रसारित होगा। इसकी वजह यह है कि इस महीने आखिरी रविवार 25 जून को है और उस दौरान पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इसे लेकर 13 जून को पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। आपको बता दें कि 26 अप्रैल को भारत ही नहीं बल्कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया था।

महिलाओं के लिए खास होगा कार्यक्रम

आज मन की बात का प्रसारण महिलाओं के लिए बहुत ही खास होने वाला है। पीएम मोदी इस बार यूपी के रामपुर की मुस्लिम महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इस बार स्क्रीन पर रामपुर की मुस्लिम महिलाएं नजर आएंगी। इसके लिए रामपुर और ललितपुर की जोखरा विधानसभा का चयन किया गया है।

मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत

पीएम मोदी का रेडियो पर प्रसारित होने वाला मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत अक्टूबर 2014 में हुई थी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी देश के लोगों से कई विषयों पर बात करते हैं। अप्रैल 2023 ने इस कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए हैं। मन की बात कार्यक्रम को 22 भारतीय भाषाओं और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया होता है।

calender
18 June 2023, 10:03 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो