देहरादून में बाढ़ में फंसे लोग मदद का इंतजार करते रहे, देखते ही देखते बह गए; वीडियो ने दहलाया दिल!
उत्तराखंड में देहरादून की टॉन्स नदी में ट्रैक्टर सहित बह गए मजदूरों का दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत की आशंका जताई गई है.

Uttarakhand cloudburst: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसी बीच एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें टॉन्स नदी के तेज बहाव में मजदूरों का एक समूह बहता हुआ दिखाई देता है. बताया जा रहा है कि इनमें से कम से कम छह मजदूरों की मौत होने की आशंका है.
वीडियो में करीब 10 मजदूर एक ट्रैक्टर पर नजर आ रहे हैं, जो नदी के बीचोंबीच फंसा हुआ था. मजदूर मदद के लिए हाथ हिलाते और पुकारते दिखे, जबकि किनारे खड़े लोग बचाने की कोशिश में जुटे रहे. लेकिन तभी उफनती नदी ने ट्रैक्टर को पलट दिया और मजदूर देखते-ही-देखते पानी में समा गए. किनारे मौजूद लोग इस खौफनाक नजारे को देखकर चीखते-चिल्लाते रह गए.
खनन कार्य में लगे थे मजदूर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ये मजदूर नदी किनारे खनन कार्य में जुटे थे. हालांकि, वे नदी के बीचोंबीच कैसे पहुंचे और ट्रैक्टर वहां कैसे फंसा, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
HAPPENING NOW: A devastating cloudburst triggered a dangerous rise in the river, sweeping away several people in a tractor-trolley. Authorities are on high alert as rescue operations continue in Vikasnagar, Dehradun, Uttarakhand, india. pic.twitter.com/eRE5sGT8GH
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) September 16, 2025
बारिश से तबाही: सड़कें और घर ध्वस्त
देहरादून, मसूरी और मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश से सड़कें और घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. देहरादून के प्रेमनगर स्थित लॉ कॉलेज के पास बना पुल बह गया है. आपदा प्रबंधन टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. अब तक करीब 400 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है.
⛈️ #FWR Ops | Dehradun (UKD) | 16 Sep
— NDRF India I राष्ट्रीय आपदा मोचन बल 🇮🇳 (@NDRFHQ) September 16, 2025
🔸1 child trapped in the flooded midstream of Swarna River at Tharkurpur, Premnagar
🔸NDRF conducted #FWR Ops and rescued the child safely; PHT provided
🔸People in flood-prone areas are advised to stay alert & follow safety guidelines pic.twitter.com/oMCmtawmXz
CM धामी का बयान: युद्धस्तर पर राहत कार्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की सभी नदियां बारिश के चलते उफान पर हैं. 25 से 30 जगहों पर सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं. कई अप्रोच रोड कट गए हैं. घरों और सरकारी संपत्तियों को नुकसान हुआ है. सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित है. राहत टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं ताकि हालात जल्द सामान्य हो सकें. उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है. प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और NDRF, SDRF, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय है.
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम धामी ने हालात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी है. केंद्र सरकार ने राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.


