राजस्थान के बारां में सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन, 2222 जोड़ों की कराई गई शादी

26 मई को बारां में आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह में 2222 जोड़ों से शादी की। इसमें हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्म के लोग शामिल थे। इस दौरान 2,111 हिन्दू और 111 मुस्लिम जोड़े शादी के बंधन में बंधे।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

शुक्रवार 26 मई को राजस्थान के बारां में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में जोड़ों को शादी के बंधन में बांधा गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस भव्य सामूहिक विवाह आयोजन में 2,222 जोड़ों ने शादी की। आपको बता दें खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया की अगुवाई में यह विवाह कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए और इसके गवाह बने। खास बात यह है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने दूल्हा-दूल्हन को अपना आशीर्वाद भी दिया।

हिन्दू-मुस्लिम दोनों धर्म के लोगों ने की शादी

26 मई को बारां में आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह में 2222 जोड़ों से शादी की। इसमें हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्म के लोग शामिल थे। आपको बता दें कि इस दौरान 2,111 हिन्दू और 111 मुस्लिम जोड़े शादी के बंधन में बंधे। सीएम गहलोत ने समारोह को संबोधित भी किया उन्होंने कहा कि पूर्व में भी मंत्री प्रमोद जैन भाया ने 2002 में भी सर्व-धर्म समाज विवाह सम्मेलन का आयोजन किया था। उस समय वसुंधरा राजे ने सवाल उठाए थे और मामला हाईकोर्ट कर पहुंच गया था। उन्होंने ने कहा भाजपा लोगों को गुमराह करती है।

कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है-सीएम गहलोत

सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। सामूहिक विवाह समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। बता दें इस समारोह का आयोजन बारां नेशनल हाईवे के पास 2 हजार बीघा जमीन पर किया गया था। जिसके लिए विशाल टेंट लगाए गए थे। इस दौरान 70 विशाल डोम, 2 हजार से अधिक बाथरूम और 700 से ज्यादा शौचालय बनाए गए थे। साथ ही 4500 टेंट के कॉटेज बनवाए गए थे।

calender
02 June 2023, 06:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो