'देश के विजन में शिवाजी के विचारों का प्रतिबिंब', राज्याभिषेक के 350 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन में छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों का प्रतिबिंब देखा जा सकता है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

छत्रपति शिवाजी महाराज के राजतिलक की 350वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश देते हुए कहा कि पूरे महाराष्ट्र में आज का दिन महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था तो उसमें स्वराज की ललकार समाहित थी। देश के विजन में आज छात्रपति शिवाजी के विचारों का प्रतिबिंब देखा जा सकता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में कहा कि "आज एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन में छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों का ही प्रतिबिंब देखा जा सकता है। पूरे महाराष्ट्र में आज का दिन महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था उसमें स्वराज की ललकार और राष्ट्रीयता की जय जयकार समाहित थी।"

पीएम मोदी ने कहा कि "छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उस कालखंड का एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय है। राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्व रहे हैं। मैं आज छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।"

शिवाजी ने लोगों में जगाया आत्मविश्वास-पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "सैंकड़ों वर्षों की गुलामी ने देशवासियों से उनका आत्मविश्वास छीन लिया था, ऐसे समय में लोगों में आत्मविश्वास जगाना एक कठिन कार्य था। उस दौर में छत्रपति शिवाजी महाराज ने ना केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जन मानस में ये विश्वास भी कायम किया कि स्वयं का राज संभव है।"

गुलामी के निशान से दी मुक्ति

पीएम मोदी ने कहा कि "छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्य, शासन प्रणाली और नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने भारत के सामर्थ्य को पहचान कर जिस तरह से नौसेना का विस्तार किया वो आज भी हमें प्रेरणा देता है। ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर पिछले साल भारत ने गुलामी के एक निशान से नौसेना को मुक्ति दे दी। अंग्रेजी शासन की पहचान को हटा कर शिवाजी महाराज की राज-मुद्रा को जगह दी है।" 

बता दें कि पिछले साल भारत सरकार ने नौसेना के झंडे में बदलाव करते हुए इसमें सेंट जॉर्ज क्रॉस के निशान को हटा दिया था। अब नौसेना के झंडे में एक तरफ सत्यमेव जयते लिखा है, जबकि दूसरी तरफ लंगर का एक निशान बना हुआ जो कि शिवाजी महाराज की शाही मुहर है।

calender
02 June 2023, 12:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो