Mission Karmayogi : देश के पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत की गई है।

Nisha Srivastava

National Training Conclave : रविवार को दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रगति मैदान के अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र में किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत में सिविल सेवाओं में क्षमता निर्माण को बढ़ाना है। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत की गई है। जिससे की सही दृष्टिकोण, ज्ञान और कौशल के साथ भविष्य में जरूरत के अनुसार प्रशासनिक सेवा तैयारी की जा सके।

कार्यक्र में शामिल हुए लोग

आज दिल्ली में हुए नेशनल ट्रेनिंग कॉनक्लेव में केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों, क्षेत्रीय और मंडल प्रशिक्षण संस्थानों तथा अनुसंधान संस्थानों, राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों सहित 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

क्या है मिशन कर्मयोगी

2 सितंबर, 2020 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट ने मिशन कर्मयोगी योजना को मंजूरी दी थी। इय योजना को सिविल सेवा के अधिकारियों की कार्यक्षमता को बढ़ानवे व कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए शुरू किया गया था। मिशन कर्मयोगी को अबतक का सबसे बड़ा मानव संसाधन क्षेत्र का सुधार माना जाता है।

मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य

मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य जनता की अपेक्षा पर खरे उतरने वाले अधिकारी तैयार करना है। इसके जरिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का स्किल डेवलपमेंट करना है। जिसके लिए उन्हें विशेष ट्रेनिंग प्रदान करना है और प्रशिक्षण के बाद उनकी तैनाती की जाती है। साथ ही उनके कार्यों का निर्धारण किया जाता है। इसके तहत ही आज पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag