Odisha Train Accident: रेल हादसे में घायल लोगों से मिलने पहुंचे सीएम पटनायक, राहत बचाव कार्य में जुटे लोगों का किया धन्यवाद

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालेश्वर जिले में एक भीषण रेल हादसा हो गया जिसमें अब तक 238 लोगों की मौत हो गई वही 900 लोग घायल हो गए हैं। इस बीच सीएम पटनायक जिला के मुख्य अस्पतालों में घायलों से मुलाकात करने पहुंचे थे।

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालेश्वर जिले में शुक्रवार को रुह कंपा देने वाला रेल हादसा हो गया है। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वही कई लोगों की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद से ही राहत बचाव का कार्य जारी है। इस दुखद घटना की खबर ने सनसनी फैला दी है।  ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक बालेश्वर जिला के मुख्य अस्पताल में घायलों से मिलने गए, इस दौरान उन्होंने कहा कि ये बेहद दुखद घटना है, देश में रेलवे की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए।

आज शनिवार सुबह जिले के मुख्य अस्पताल में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने घायलों का जायजा लिया और उनका हाल जाना, इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों से भी घायलों के इलाज के संबंध में जानकारी ली और अच्छे से इलाज करने का आदेश दिया। रेल हादसे के बारे में सीएम पटनायक ने कहा कि मैं स्थानीय लोगों और अन्य लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने लोगों को मलबे से निकालने के लिए रातभर कार्य किया।

आपको बता दें कि बालेश्वर जिला चिकित्सालय के गायनिक वार्ड और सर्जरी वार्ड में करीब 70 लोगों का इलाज चल रहा है। सीएम ने डॉक्टरों से घायलों के इलाज की जानकारी लेकर सीधे हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।

रेल मंत्री अश्विनी बैष्णव ने लिया घटनास्थल का जायजा-

रेल दुर्घटना स्थल पर आज शनिवार सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी पहुंचे थे जहां उन्होंने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी दुर्घटना है, अभी हमारा फोकस राहत बचाव कार्य पर है। इस हादसे की जांच के लिए रेल मंत्री ने उच्च स्तरीय कमेटी को आदेश दिया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag