घुसपैठ, ड्रोन, फाइटर अटैक और झूठ...पाक की हर चाल पर सेना ने कसा शिकंजा - कर्नल सोफिया कुरैशी

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चल रहे "ऑपरेशन सिंदूर" पर विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान जारी किया है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान को उसके हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल बनाने की कोशिश की, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है.

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

गुरुवार रात और शुक्रवार को पाकिस्तान ने बारामुला से लेकर भुज तक 26 शहरों में ड्रोन हमलों की कोशिश की, जिनमें श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपुरा एयरबेस भी शामिल थे, लेकिन भारत की एयर डिफेंस प्रणाली ने सभी हमलों को विफल कर दिया. पाकिस्तान अब नौशेरा, पुंछ और कुपवाड़ा जैसे क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों तक को निशाना बना रहा है, जबकि भारतीय सेना इसका सख्ती से जवाब दे रही है. सोशल मीडिया पर फैलाई गई S-400 को नष्ट करने की खबरें झूठी हैं और भारत ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है.

भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आज रक्षा मंत्री फिर से प्रेस कॉनफ्रेंस कर रहे हैं. इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है और भारतीय सेना हर मोर्चे पर पूरी तरह सतर्क है. कर्नल सोफिया ने कहा कि पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल बनाया और भारत पर मिसाइल हमला किया, जिसका जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के चार एयरबेस पर सटीक कार्रवाई की है.

S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने दावे झूठे

इसके अलावा, कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान सोशल मीडिया पर आदमपुर स्थित भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने जैसे झूठे दावे फैला रहा है, जिन पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पूरी तरह से खारिज किया है. भारतीय सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब दिया जा रहा है, क्योंकि उसकी सैन्य गतिविधियां न केवल उकसाने वाली हैं, बल्कि सैन्य ठिकानों को भी निशाना बना रही हैं.

भारतीय सेना ने नाकाम की पाक साजिश

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और लॉन्ग रेंज हथियारों से एलओसी (LoC) पर नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना की तत्परता के चलते अधिकांश हमलों को समय रहते नाकाम कर दिया गया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag