गुरुवार सुबह बदले पेट्रोल-डीजल के रेट, कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ तेल, जानिए आपके शहर का हाल
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को फिर बदलाव हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी किए हैं, जिनमें कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है तो कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते देश के ईंधन रेट में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर अब देश के पेट्रोल-डीजल रेट पर भी दिखने लगा है. गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने कई शहरों में ईधन के खुदरा दामों में बदलाव किए हैं. कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं तो कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है.
दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि यूपी और बिहार जैसे राज्यों के कई शहरों में तेल के दाम घटे हैं. ब्रेंट क्रूड की कीमत 67 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसलने के बाद अब देश में भी लोगों को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कहां हुआ बदलाव?
गुरुवार को जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, नोएडा में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल 9 पैसे की बढ़त के साथ 87.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
गाजियाबाद में आज पेट्रोल 96 पैसे सस्ता होकर 94.44 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है और डीजल में 1.09 रुपये की गिरावट के साथ इसका भाव 87.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 105.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे घटकर 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
चारों महानगरों में आज के रेट
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | ₹94.72 | ₹87.62 प्रति लीटर |
| मुंबई | ₹103.44 | ₹89.97 प्रति लीटर |
| चेन्नई | ₹100.76 | ₹92.35 प्रति लीटर |
| कोलकाता | ₹104.95 | ₹91.76 प्रति लीटर |
कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट
पिछले 24 घंटे में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं.
ब्रेंट क्रूड: 67.92 डॉलर प्रति बैरल
WTI क्रूड: 65.21 डॉलर प्रति बैरल
यह गिरावट भारतीय बाजारों में भी राहत का संकेत है, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट में और नरमी आ सकती है.
रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं नए रेट
सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं. इन रेट्स में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन, वैट आदि जोड़ने के बाद ग्राहकों को जो कीमत चुकानी पड़ती है, वह कच्चे तेल की मूल कीमत से लगभग दोगुनी होती है. यही वजह है कि कीमतें ज्यादा दिखाई देती हैं.


